{"_id":"5861684f4f1c1b2a41eec110","slug":"malan-river-bridge-will-replace-rpte","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन नदी पर रपटे की जगह बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन नदी पर रपटे की जगह बनेगा पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मंडावर मार्ग पर मालन नदी पर नया पुल बनेगा। शासन ने पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है। बरसात में इस रपटे पर मालन नदी का पानी आने से हरिद्वार बिजनौर मार्ग बाधित रहता था। इसके अलावा शासन ने दो अन्य कामों को भी मंजूरी दे दी।
मंडावर मार्ग पर मालन नदी के रपटे पर पुल बनाने की लंबे अरसे से मांग चली आ रही है। बरसात के दिनों में यह रपटा बड़ी परेशानी खड़ी करता था। रपटे पर पानी आने से हरिद्वार-बिजनौर मार्ग बाधित हो जाता था। रपटे पर कई फीट पानी चलता था। पीडब्ल्यूडी की ओर से रपटे पर 120 मीटर लंबा पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। पुल बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंप दी गई है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल व बिजनौर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन योगेश पंवार ने मालन नदी पर पुल बनाने को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। यह पुल सात करोड़ की लागत से बनेगा। पुल के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई है।
इसके अलावा शासन ने गांव शिकारपुर में ताजपुर मार्ग पर कडूला नदी पर बॉक्स कंवर्ट व गांव पित्थूपुरा मंडैया से आबिदपुर दूधली मार्ग पर गांगन नदी पर सेतु मार्ग बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए धन आवंटित कर दिया गया है।