{"_id":"64e4faccecd07d1a520a17ac","slug":"malan-and-kotwali-river-swelled-sdm-visited-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-3000-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - मालन और कोटावाली नदी उफनाईं, एसडीएम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - मालन और कोटावाली नदी उफनाईं, एसडीएम ने किया दौरा
Tue, 22 Aug 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के बड़िया-मथुरापुरमोर क्षेत्र में निरीक्षण करतीं एसडीएम रम्या आर। (स्रोत-प्रशासन)
- नदियों के कटान से कृषि भूमि को बचाने एसडीएम ने दिए निर्देश
फोटो-22एनजेडबी02ए, 02बी, 02सी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/भागूवाला। मालन नदी और कोटावाली नदी के उफान से बड़े पैमाने पर भूमि कटान हुआ। कच्छियाना क्षेत्र में दर्जनों मकान जलमग्न हो गए। एसडीएम रम्या आर ने प्रभावित क्षेत्राें का दौरा कर संबंधित विभागों को कृषि भूमि कटान को रोकने के निर्देश दिए।
पहाड़ों पर तेज वर्षा के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली मालन, कोटावाली, लकड़हान नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के उफान से मोटाढाक, बीरूवाला, बड़िया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मालन नदी ने कृषि भूमि का कटान किया। सिखों की कार सेवा से बने बड़िया-जट्टीवाला मालन नदी पुल के आसपास भारी कटान हुआ। एसडीएम रम्या आर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मोटाढाक के ग्राम प्रधान सागर बडोला और बीरूवाला, बड़िया, पीतमगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम को मालन नदी के उफान से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने सिंचाई खंड अफजलगढ़ और संबंधित विभागों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने भागूवाला में कोटावाली रपटे का भी निरीक्षण किया।
उधर, विधायक तसलीम अहमद ने बड़िया-जट्टीवाला मालन नदी पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए लोनिवि से प्राकलन तैयार कर शासन को भेजने की क्षेत्रवासियों को जानकारी दी। विधायक ने सतविंदर सिंह पोप, डा़ॅ नरेंद्र सिंह संधु जगमीत सिंह, गुरजीत सिंह, दमन प्रताप सिंह, जसप्रीत सिंह, एसएस नेगी, मनप्रीत सिंह के साथ मालन नदी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
मथुरापुर मोर में जल्द बनेगा ध्वस्त संपर्क मार्ग
एसडीएम रम्या आर ने ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में नदी और नाले से हुए भारी कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के मगन बिहारी लाल और ग्रामीणों ने सोमवार को पानी के उफान से गांव और स्कूल आवागमन होने का रास्ता बंद होने से कई परिवार प्रभावित होने की जानकारी दी। एसडीएम ने ग्रामीणों का आवागमन सुचारू कराने के लिए ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।