{"_id":"5e39b8478ebc3ee5ac3128cf","slug":"make-the-pit-connected-to-the-devotees-of-shiva-devotees-nazibabad-news-mrt4672716161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों से जुड़े मार्गों को कराएं गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों से जुड़े मार्गों को कराएं गड्ढामुक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गड्ढायुक्त मार्गों को लेकर रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व से पहले शिव भक्तों से जुड़े मार्गों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु तायल, जिला महामंत्री प्रफुल्ल वशिष्ठ, जिला मंत्री रणवीर निराला, डॉ.रितेश सैन, हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिव भक्तों से जुड़े मार्गों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरिद्वार से नजीबाबाद तक नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क बेहद खस्ताहाल है। माल गोदाम तिराहा, कोतवाली मार्ग, मालन नदी पुल क्षेत्र, हरिद्वार बाईपास मार्ग सहित कई स्थानों पर गड्ढे बेहद खतरनाक हैं। गड्ढों की चपेट में आकर शिव भक्तों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने एसडीएम सेे खस्ताहाल मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की। ज्ञापन देेने वालों में आशीष वर्मा, अजय कुमार, विशाल शर्मा, आशुतोष, धीरज अग्रवाल, नीरज, अनुराग राजपूत, राजीव सिसौदिया, रंधावा सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।