फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make a plan and get people vaccinated: ADM

अधिकारी प्लान बनाकर लोगों का वैक्सीनेशन कराएं: एडीएम

Wed, 16 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Make a plan and get people vaccinated: ADM
अधिकारी प्लान बनाकर लोगों का वैक्सीनेशन कराएं: एडीएम
विज्ञापन

धामपुर। अपर जिलाधिकारी बिजनौर अवधेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को टीके लगवाने को प्रेरित करें। विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर गांवों में कैंप लगा कर टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के चलते बाढ़ की आशंका से निपटने को सारी तैयारी मजबूूती के साथ पूरी कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
एडीएम ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि शासन स्तर पर सबसे पहले कोविड महामारी के तहत वैक्शीनेशन है। प्लान के तहत गांवों में कैंप लगवाकर लक्ष्य को पूरा करें। जिले में अभी आठ से नौ हजार लोगों को वैक्सीन लगने का डाटा है। यह बढ़ कर बीस से ऊपर होना चाहिए। मतदाता सूचियों के डाटा के हिसाब से प्लान तैयार कर इसमें और तेजी लाई जाए। ग्राम प्रधानों, राशन डीलरों, गणमान्य लोगों का इसमें सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से बाढ़ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में बाढ़ से करीब 341 गांव प्रभावित होते हैं। इनमें से 67 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में है। सभी तहसीलों पर बाढ़ चौकियों को चालू कर दिया है। तहसील मुख्यालयों को कंट्रोल कक्ष बनाया गया है। बाढ़ से निपटने को प्लान के तहत सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था कर ली गई है। गांवों में बाढ़ निगरानी समितियों का गठन कर जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने अधिकारियों से सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने, तालाबों को पूर्व स्वरूप में लाने, मकान बनाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान देने पर ही नक्शा पास करने, ग्राम समाज की खाली जमीन का पात्र लोगों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरसी चौहान, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार कानूनगो सुनील शर्मा प्रथम, सुनील शर्मा द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed