फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Makar Sankranti was devoutly celebrated

श्रद्धापूर्वक मनाई गई मकर संक्रांति

Sun, 14 Jan 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sun, 14 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti was devoutly celebrated
खिचड़ी का वितरण करती नारी शक्ति संगठन की कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में मकर संक्रांति श्रद्धापूर्वक परंपरागत तरीके से मनाई गई। अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
रविवार को घना कोहरा और शीतलहर होने के बावजूद श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और स्नान कर प्रसाद चढ़ाया। घरों पर भी रविवार को खिचड़ी बनाई गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अनेक स्थानों पर गोष्ठी आयोजित हुईं। एकल अभियान के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली ने समिति बंधुओं का स्वागत किया। मुख्य वक्ता ग्राम स्वराज मंच प्रमुख अनुज शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व हिंदू धर्म की समरसता का प्रतीक है। उन्होंने भारत माता की जयघोष कराते हुए सभी से संगठित होकर रहने का आह्वान किया। मनोज राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने हिंदू धर्म के पौराणिक इतिहास के बारे में बताया।
महिला समिति अध्यक्ष अनुराधा राजपूत, प्रियंका, अंचल राजपूत, महिमा कौशिक, सुनील राजपूत, नीटू, इंदू, डा. राजेंद्र शर्मा, विपुल शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कई मंदिरों में भंडारे आयोजित हुए। श्रीरामलीला मैदान के पास श्री शिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज में युवाओं ने हवन यज्ञ के बाद भंडारा कराकर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। यजमान राहुल और उनकी पत्नी प्रीति रहे। सतेंद्र पाल, दर्शन पाल, रामपाल सिंह, कमलेश, बबीता, रूपा आदि का योगदान रहा। नारी शक्ति संगठन की ओर से बक्शीवाला मोहल्ले में खिचड़ी, मूंगफली एवं रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया। संगठन अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि इस दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शारदा चौधरी, संध्या गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, मधु, अनीता गर्ग, नीता गुप्ता, संगीता शर्मा, डा. विनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed