{"_id":"5dc5b37b8ebc3e5b1459944c","slug":"maintain-a-cordial-atmosphere-nazibabad-news-mrt4526470127","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर हाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर हाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें’
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या प्रकरण में दिए जाने वाले फैसले के मद्देनजर पुलिस ने नगर में पैदल मार्च निकाला। नागरिकों को सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने और अफवाह न फैलाने की सलाह दी।
नगर में सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च जाब्तागंज पुलिस चौकी पहुंचा और प्रमुख मार्ग से भ्रमण किया। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने और अफवाह न फैलाने की लोगों को सलाह दी। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने भागूवाला, श्यामीवाला, राजगढ़, पीतमगढ़ आदि गांव में मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी। उन्होंने शरारती तत्वों पर नजर रखने और उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। पुलिस ने वीर सिंह, नरेंद्र पुत्र निवासी ग्राम महावतपुर बिल्लौच, दिलशाद, अमीरुद्दीन निवासी ग्राम सिकंदरपुर बसी, अब्दुल, तसव्वर, मुशर्रफ निवासी लालूवाला धनौरा का शांति व्यवस्था भंग चालान किया गया।