फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahmudpur Guldar show

महमूदपुर में दिखा गुलदार

Sat, 21 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mahmudpur Guldar show
स्योहारा के गांव महमूदपुर के जंगल में देखा गया गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में तीन दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के देखे जाने से दहशत का माहौल है। दहशत के कारण गांववाले खेतों पर जाने से डरते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गांव महमूदपुर में एक ट्यूबवेल पर गुलदार देखे जाने से दहशत फैल गई। सड़क से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने जब गुलदार को बैठे देखा तो ये डर गए। किसी तरह हिम्मत करके उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इस की सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष एसपी शर्मा तथा वन क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय भी गुलदार ट्यूबवेल के आसपास ही घूम रहा था। वन क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल सिंह का कहना है कि ये तेंदुआ है। रात होने के कारण कोई आपरेशन नहीं चलाया जा सकता है।        सबेरा होने पर अगर ये कहीं दूर नहीं गए तो पिंजरा लगाकर इनको पकड़ कर दूरस्थ जंगल में छोड़ा जाएगा।

 इससे तीन दिन पूर्व भी गांव नवादा केशो में एक मादा गुलदार दो बच्चों के साथ दिन के समय में गन्ने के खेतों में देखी गई थी। तीन दिन से क्षेत्र के गांवों के जंगल में घूमने के बाद भी अभी वन विभाग की टीम से ये तेंदुआ प्रजाति के जानवर पकड़े नहीं जा सके हैं। वैसे अभी इन तेंदुओं ने किसी तरह का कोई हमला या नुकसान नहीं किया है लेकिन लगातार इनके जंगल में दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed