{"_id":"587bbfcc4f1c1b3503efe700","slug":"mahmsapur-burn-spark-eight-acres-of-sugar-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमसापुर में चिंगारी से आठ बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमसापुर में चिंगारी से आठ बीघा गन्ना जला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में स्पार्किंग से गन्ने के दो खेतों में आग लग गई। अग्निकांड में दो किसानों के करीब आठ बीघा खेत में गन्ना जल गया। किसानों ने विद्युत निगम के अवर अभियंता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।
गांव महमसापुर निवासी किसानों लाला सिंह एवं नरेंद्र सिंह के गन्ने के खेतों में रविवार दोपहर आग लग गई। तेजी से फैली आग ने दोनों खेतों को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर पहुंचे किसानों व ग्रामीणों ने जमीन खोदकर तेजी से फैल रही आग को रोका। तब तक दोनों किसानों का करीब चार-चार बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित किसानों लाला सिंह व नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके खेतों के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। विद्युत लाइन काफी ढीली और जर्जर है। विद्युत लाइन में आए दिन स्पार्किंग होती रहती है।
विद्युत निगम के जेई एवं कर्मचारियों को कई बार विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने रविवार को विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से खेतों में आग लगने की बात कही।
विज्ञापन
किसानों ने जेई के खिलाफ नांगल पुलिस को तहरीर देकर मुआवजा दिलाने एवं जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।