फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maharishi Valmiki procession taken out with gaiety

हर्षोल्लास से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा

Thu, 21 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki procession taken out with gaiety
नजीबाबाद में वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मकबरा मंदिर पर नमन करते समाज के लोग। - फोटो : NAZIBABAD
हर्षोल्लास से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन

नजीबाबाद। वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। महर्षि वाल्मीकि के जीवन व्यक्तित्व से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। गुरु वाल्मीकि गद्दी रम्पुरा से वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया।

शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि द्वारा लव और कुश को शिक्षा, गंगा अवतरण, लव व कुश झांकी सहित विभिन्न आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। रम्पुरा गुरु वाल्मीकि गद्दी के अखाड़ा उस्ताद राजू घाघट, अरविंद सालवान, मनोहर लाल भारती, संदीप, सुभाष ढींगरा, संजय मेहरा, रामपाल, संदीप, हैप्पी के नेतृत्व में शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड होती हुई मोहल्ला मकबरा पहुंचने पर वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत किया गया। वहीं, वाल्मीकि समाज मकबरा और जाब्तागंज में समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि अखंड ज्योति शोभायात्रा के साथ वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रधान जयपाल झिंझोटा, अखाड़ा उस्ताद प्रदीप तिशावरी, त्रिलोक चंद, अशोक कुमार, राजेश चेनवाल, अरुण कुमार, संदेश, प्रीतम, राहुल, अवनीश, सुमित, रोहित, प्रकाश आदि के नेतृत्व में हवन-पूजन के साथ महर्षि वाल्मीकि ज्योति वाल्मीकि मंदिर में स्थापित की गई। जाब्तागंज वाल्मीकि समाज की ओर से अखाड़ा उस्ताद अमित पहलवान, अरविंद सूद, आदेश वैद्य, मनोज कुुमार, रामपाल सूद की ओर से वाल्मीकि ज्योति वाल्मीकि मंदिर में स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed