{"_id":"5aac0bb84f1c1bc0758b5f23","slug":"mahant-shantinath-arrived-at-dhampur-to-investigate-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने धामपुर पहुंचे महंत शांतिनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने धामपुर पहुंचे महंत शांतिनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
धामपुर एसडीएम से वार्ता करते महंत शान्तिनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में नाथ पंथ के धार्मिक संपत्ति कब्जाने की शिकायत पर गोरखपुर गोरक्ष पीठ के महंत शांतिनाथ महाराज जांच करने धामपुर पहुंचे और विवादित संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण कर एसडीएम से मिले। बताया गया कि वह जांच रिपोर्ट से सीएम को अवगत कराएंगे। गड़बड़ी मिलने पर शासन स्तर से आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
एसडीएम परिसर में सीएम के आदेश पर जांच करने को आए महंत शांतिनाथ महाराज ने बताया कि अब जिले में क्या प्रदेश में भी कोई भी व्यक्ति नाथ पंथ की धार्मिक संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकेगा। शासन ने इस पर सख्ती अख्तियार कर ली है। सीएम के आदेश पर उन्हें यहां जांच के लिए भेजा गया है। धामपुर के मुनीश उपाध्याय व अरुण कुमार उपाध्याय ने सीएम से शिकायत कर नाथ पंथ की संपत्ति को सरकारी अभिलेखों में फेरबदल कर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की गई थी। सीएम ने मामले को गंभीरता ले लिया। उनके द्वारा यहां पर मामले की जांच की गई। पहले उन्होंने हाईवे 74 पर मंदिर कालियानाथ परिसर से पहले स्थित देवी भाराही सिद्धपीठ और उसकी संपत्ति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद वह एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम से मिले। एसडीएम से इस मामले में जानकारी एकत्र की। संबंधित संपत्ति के अभिलेखों की छाया प्रतियों को कब्जे में लिया। इस दौरान महंत ने बताया कि वह लखनऊ जाकर प्रकरण के संबंध में सीएम को अवगत कराएंगे। गड़बड़ी पाने पर संबंधित अधिकारियों और आरोपियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान मंहत शांतिनाथ के साथ हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डा.एनपी सिंह रहे।