फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahadani to donate blood on World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान कर बनें महादानी

Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mahadani to donate blood on World Blood Donor Day
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व रक्तदाता दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार हर वर्ष से अलग तरह की व्यवस्था होगी। सभी रक्तदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही हर रक्तदाता को मास्क या फेस कवर अनिवार्य रूप से पहनकर आना होगा। इसके बाद ही उसे रक्तदान करने की अनुमति दी जाएगी। रक्तदान करने वाले को जिला रक्त कोष एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

14 जून को हर साल विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से देश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। जनपद बिजनौर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्षों में रक्तदान शिविर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ही लगाया जाता था, लेकिन इस बार एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान कर सकें। जिला रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार शंकर बताते हैं इस बार विश्व रक्तदाता दिवस पर थीम है सेफ ब्लड, सेव्स लाइफ है और स्लोगन है गिव ब्लड एंड मेक वर्ल्ड ए हैल्दियर प्लेस है। उन्होंने बताया कि हर बार की अपेक्षा इस बार परिस्थितियां विपरीत हैं, लेकिन फिर भी रक्तदान सबसे आवश्यक कार्य है। इसलिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान करना है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में प्रवेश करने से पूर्व हर रक्तदाता की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और इसके बाद ही रक्तदान करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान करने से पूर्व करें ये काम
1. सभी मास्क या फेस कवर पहनकर आएं।
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है।
3. बीमारी होने पर रक्तदान करने न आएं।
4. हाल ही में बाहर से यात्रा करके आए हों तो न भी आएं।
5. यदि जाने अनजाने में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क या फिर उसके परिवार से हों तो रक्तदान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed