{"_id":"5c1001f4bdec22419d12c4f7","slug":"made-conscious-of-cleaning-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के प्रति जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
नगीना में एमएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
नगीना में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पालिका ने लगातार दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मंगलवार को एमएम इंटर कॉलेज में नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ईओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान पाने के लिए पालिका के सफाई कर्मचारी दिन-रात सफाई कार्य में लगे हुए हैं। कहा कि केवल नगर पालिका ही नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करा सकती। इसके लिए नगर की जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है। सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा ने कहा कि यदि जनता स्वच्छता, सफाई के प्रति जागरूक हो जाए तो पालिका को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने कहा कि नगीना खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुका है। यदि अब भी कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने की तथा संचालन लाल बहादुर वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नमामि गंगे संयोजक प्रमोद चौहान, पालिका के प्रधान लिपिक मदन पाल, धीरज राय वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल, अमित गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री कय्यूम राइन, जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती उवेश अकरम, सभासद मोहम्मद तालिब, गौरव गोयल, सिद्दीक मुल्तानी, सुशील कुमार, नूरकमर, लोकेश देवी, गोपाल शर्मा, नसीम अहमद आदि रहे।