{"_id":"63bc54bd8d74f077ce2fcdf9","slug":"made-aware-of-traffic-rules-installed-reflectors-bijnor-news-mrt6210864142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक, रिफ्लेक्टर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक, रिफ्लेक्टर लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यातायात जागरूकता माह के तहत सोमवार को अभियान चलाया गया। जिले में अलग अलग जगहों पर चेकिंग कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। वहीं चीनी मिल के केन यार्ड में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
सोमवार को एसपी दिनेश सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के निर्देश पर यातायात उप निरीक्षक बलराम यादव ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट निकले बाइक सवारों के चालान कर दिए गए। वहीं उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया। इसके बाद यातायात पुलिस की टीम चीनी मिल के केन यार्ड में पहुंची, जहां ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं गन्ना लेकर आने वाले ट्रक के चालकों को बताया गया कि पीछे लाल कपड़ा बांधकर ही गन्ने की ढुलाई करनी है।
किसानों को भी यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उधर एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर और एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में संभागीय परिवहन कार्यालय की टीम ने भी चीनी मिल के परिसर में पहुंचकर किसानों को जागरूक किया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए।