{"_id":"640e15a420cbc4ee8804f617","slug":"made-aware-for-education-health-and-self-reliance-bijnor-news-c-14-1-150833-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए किया जागरूक
Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
जीबाबाद में करुणा समाजसेवा संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करतीं सिस्टर शीजा।
- करुणा समाजसेवा संस्थान की ओर से सांस्कृतिक समारोह में दिया संदेश
फोटो - 12एनजेडबी02आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। करुणा समाजसेवा संस्थान ने महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लैंगिक समानता के प्रति संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल नंगला पिथौरा और प्रेमधाम आश्रम के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
मुख्यअतिथि फादर वर्गीस ने शिक्षा को संस्कार और समाज उत्थान की जननी बताते हुए कहा कि महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं को मील का पत्थर साबित किया है। जिला विधिक प्राधिकरण के नवीन राजपूत, फादर शिबू थॉमस, डॉ. सविता वर्मा, आशा रजा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के प्रति महिलाओं के बढ़ते कदम पर संतोष व्यक्त किया। करुणा सेवा समाज संस्थान के संवाद अभियान से जुड़ी अंबर रजा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
करुणा सेवासमाज संस्थान के फादर वर्गीस, प्रधानाचार्य सिस्टर शीजा सबास्टिन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों को सम्मानित किया।
अंजलि राजपूत, दीपिका अग्रवाल, वैशाली गुप्ता, दीपशिखा, साक्षी सलूजा, सलोनी भारद्वाज, उपासना, समर्थ ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संयम, अंश, आर्यन, सुनील, अंकित आदि विद्यार्थियाें ने भी शानदार प्रस्तुति दी।