फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made aware about women's safety

महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Made aware about women's safety
महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद/रायपुर सादात/मंडावली। महिला पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूक किया।
नजीबाबाद के गांव अमानुल्लापुर गढ़वाला के प्राइमरी स्कूल में एसआई कृष्णा दाहिमा ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कानून की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए।
विज्ञापन

उधर, मंडावली पुलिस ने थाने के निकट बस स्टैंड पर शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। महिला कांस्टेबल नीतू ने महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबरों को पम्फलेट भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगीना देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार के निर्देश पर गांव जोगीम्पुरी में ग्राम प्रधान मो. हारून की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला कांस्टेबल रूबी भदौरिया और शक्ति सिंह ने महिला हिंसा होने पर महिलाओं को थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। इस अवसर पर शमा परवीन, प्रियंका, दुलारी, अंजू, शमशेदा, कमलेश, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed