{"_id":"6a28674ef1aaa5868f0ad9d2","slug":"made-aware-about-changes-and-reforms-in-gst-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181814-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएसटी में बदलाव एवं सुधारों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएसटी में बदलाव एवं सुधारों पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। राज्य कर विभाग बिजनौर द्वारा आयोजित व्यापारिक संवाद कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त राजीव कुमार आर्थर ने व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने जीएसटी 2.0 के अंतर्गत लागू किए गए नवीन तकनीकी बदलाव व सुधार से भी व्यापारियों को विस्तार से अवगत कराया।
मंगलवार दोपहर नहटौर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त राज्य कर संजय सिंह, शैलेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त अभिनव सोनी, राज्यकर अधिकारी राजेश जोशी,अरुण कुमार आदि ने व्यापारियों से जीएसटी 2.0 के अंतर्गत लागू किए गए नवीन तकनीकी बदलाव व सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से समय पर रिटर्न फाइल करने को कहा। उन्होंने स्क्रूटनी नोटिसों से संबंधित व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान किया और व्यापारी दुर्घटना बीमा व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस व राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से खंड स्तर पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जीएसटी करदाताओं को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया और इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान किया।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन व महामंत्री पंडित सचिन शर्मा ने व्यापारियों की कई समस्याओं को लेकर संयुक्त आयुक्त को एक ज्ञापन भी दिया। वरिष्ठ जीएसटी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शोन के संचालन में आयोजित गोष्ठी में जीएसटी विशेषज्ञ तौसीफ आलम, काष्ठकला उद्यमी जुल्फिकार आलम, इरशाद मुल्तानी, खुर्शीद अहमद कुरैशी, सलीम मुल्तानी, व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, साहू सुयश अग्रवाल, अविरल मित्तल, दीपक अग्रवाल, संजय गुप्ता, शरद कुमार शर्मा, विकास मल्होत्रा, शोभित गुप्ता, यशपाल सैनी, नवीन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।