फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made a strategy for Jail Bharo movement

जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Made a strategy for Jail Bharo movement
जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई
विज्ञापन

कोतवाली देहात। भाकियू की बैठक में नौ जुलाई से शुरू होने वाले जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। किसानों ने किरतपुर पुलिस ने सीमा पर तैनात जवान के घर में तोड़फोड़ की घोर निंदा की है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कंवरपाल सिंह ने कहा कि किरतपुर पुलिस ने थाने के एक दारोगा से अभद्रता करने वाले आरोप में किसानों को झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस किसानों को मुकदमों में झूठा फंसाकर किसानों की हक की लड़ाई को लड़ने से रोकना चाहती है। कहा कि पुलिस ने गांव रतनपुर में निक्की के घर पर दबिश के दौरान सीमा पर तैनात उसके भाई के घर में तोड़फोड़ व मां के साथ अभद्रता की। इसकी निंदा की गई। बैठक में नितिन सिरोही, राजवीर सिंह, आशु चाहर, बलजीत सिंह, राम भजन सिंह, दीपेश राठी, अब्दुल गफ्फार, मनजीत सिंह, मुनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनीस अहमद, डॉ. योगेंद्र सिंह, लोकेंद्र उर्फ पप्पू, संजीव कुमार, खड़क सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed