फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made a deal on Facebook to buy a buffalo, lost Rs 1 lakh

Bijnor News: भैंस खरीदने के लिए फेसबुक पर किया सौदा, गंवा दिए एक लाख

Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Made a deal on Facebook to buy a buffalo, lost Rs 1 lakh
बिजनौर। नस्ल-दांत और दूध वगैरह देखकर भैंस या पशुओं की खरीद-फरोख्त होती थी मगर एक किसान को फेसबुक पर ही भैंस खरीदने का सौदा करना भारी पड़ गया। साइबर अपराधी ने करीब एक लाख रुपये ठग लिए। भैंस नहीं पहुंचने पर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने राजस्थान निवासी साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव मोहम्म्दपुर देवमल निवासी किसान राजवीर ने थाना मंडावर में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि फेसबुक पर उनकी जान पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण धाकड़ से हुई। उसने खुद को डेयरी संचालक बताते हुए अच्छी नस्ल की भैंस होने का दावा किया। फोन पर भैंस के फोटो भेज दिए। इसके बाद राजवीर सिंह ने तीन भैंस पसंद की। आरोपी ने खरीदार के घर तक भैंस पहुंचाने का दावा भी किया। तीन भैंस का सौदा 2.38 लाख रुपये में तय हुआ था। तय हुआ था कि 18 हजार रुपये अग्रिम दिए जाएंगे और शेष रकम भैंस घर पहुंचने पर दी जाएगी। राजवीर ने 27 अगस्त 2026 को 18 हजार रुपये अग्रिम के रूप में भेज दिए। इसके बाद 28 अगस्त को भी अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कई बार में करीब एक लाख की रकम भेजी गई। मगर भैंस नहीं पहुंची। काफी इंतजार करने के बाद जब उसने आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क कर रकम वापस मांगी तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed