फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lover kills girlfriend who came to visit him on Eid in Bijnor

ईद पर आई प्रेमिका को मार डाला: मुंबई में प्यार, बिजनौर में प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, सना ने पकड़ रखी थी ये जिद

Sat, 13 Jun 2026 10:59 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मंडावर-बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडावर-बिजनौर Published by: Akash Dubey Updated Sat, 13 Jun 2026 10:59 AM IST
सार

प्रेमी फैसल ने नर्स सना की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Lover kills girlfriend who came to visit him on Eid in Bijnor
सना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले में  मुंबई की नर्स सना की 29 मई को प्रेमी फैसल ने हत्या कर दी। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

यह है मामला
मुंबई की रहने वाली तलाकशुदा नर्स सना (35) की 29 मई को प्रेमी फैसल ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को बिजनौर पहुंची और शाम करीब सात बजे मंडावर पुलिस के साथ मिलकर फैसल की निशानदेही पर खेत में गड्ढे में दफन शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई में रहकर सैलून का काम करता था, जहां उसके सना से प्रेम संबंध हो गए। अब सना शादी की जिद पर अड़ी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए फैसल ने उसे मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर खादर निवासी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ समीर मुंबई के ओसीवारा थाने की पुलिस चौकी जोगेश्वरी बेस्ट के आनंदनगर में सैलून पर काम करता है। जहां, बड़ी मस्जिद निवासी फकीर अहमद की पुत्री सना (35) से उसके प्रेम संबंध हो गए। मुंबई के ही एक अस्पताल में नर्स सना ने फैसल से नजदीकियां बढ़ने पर पति से तलाक ले लिया था। 

विज्ञापन

अब फैसल ईद मनाने के लिए बिजनौर अपने गांव आ गया। उधर 29 मई को सना भी उसके गांव पहुंच गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सना ने बिजनौर पहुंचकर फैसल से संग रहने और शादी करने की जिद की। फैसल उसे बाइक पर बैठाकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगल में ले गया। जहां उसने गला घोंटकर सना की हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई लौट गया।

उधर सना के गायब होने के बाद दो जून को मुंबई में गुमशुदगी दर्ज हुई। प्राथमिक जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। जिसकी निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस शुक्रवार को बिजनौर पहुंची।

मुंबई से बिजनौर पहुंची प्रेमिका शादी की करने का दवाब बना रही थी। इसी के चलते युवक ने उसकी हत्या कर दी। फतेहपुर संभाचंद निवासी किसान देवेंद्र चौहान के ईख के खेत में खुदाई के दौरान शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। - अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी बिजनौर

सना की बहनों को गुमराह करता रहा फैसल
चाबी ढूंढो, सना चाबी लेकर गई है तो लौटकर आएगी... वरना नहीं। इस तरह की बात करके आरोपी फैसल सना के बजाए कमरे में लगे ताले की चाबी ढुंढवाते हुए उसकी बहनों को गुमराह करता रहा। वहीं उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनाए रखी। हालांकि कॉल डिटेल और बिजनौर में मिली सना के फोन की आखिरी लोकेशन के जरिए पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

बिजनौर में सना की हत्या करने के बाद आरोपी फैसल मुंबई लौट गया। सना की बहन शबाना आसिफ शेख और अन्य परिजनों ने फैसल से सना के बारे में मालूम किया तो उसने कुछ जानकारी होने से इनकार कर दिया। शबाना आसिफ शेख के अनुसार, सना 28 मई को घर से निकली और 29 मई को सना से बात हुई थी।

तब उसने फैसल के साथ होना बताया था। 2 जून को उन्होंने थाना जोगेश्वरी बेस्ट की ओसीवारा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पहले तो फैसल अंसारी उनको गुमराह करता रहा जब सबने सीडीआर निकलवाने की बात कही तब भी वह कोई जानकारी नहीं होने की बात दोहराता रहा।

दस जून को सीडीआर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। शुक्रवार की छह बजे मृतका की बहन शबाना आसिफ शेख मुंबई के थाना जोगेश्वरी बेस्ट की पुलिस चौकी ओसीबारा के पुलिस चौकी इंचार्ज संजय चौहान, बंदा कामना के साथ मंडावर थाने में पहुंची। मुंबई पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी फैसल को भी लाया गया। 

मुंबई पुलिस के साथ मंडावर थानाध्यक्ष संजय तोमर पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचकर मृतका की बहनों से जानकारी की और मुंबई पुलिस से भी घटना के संबंध में वार्ता की। उधर मुंबई पुलिस इस घटना की रिपोर्ट मंडावर थाने में दर्ज कराकर अपना पीछा छुड़ाने की फिराक में लगी रही जबकि सना शमीम की बहन शबाना आसिफ शेख बिजनौर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी।

मुर्गा काटने का काम करता था फैसल

आरोपी फैसल मुंबई में मुर्गा काटने का काम करता था, बाद में उसने यह काम अपने पिता और भाई के हिस्से में छोड़ दिया। अब काफी दिनों से सैलून पर काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सना से हो गए।

सना आरोपी से करीब 15 साल बड़ी है, जबकि आरोपी की उम्र 20 से 21 साल है। सना का नौ साल का बेटा भी है। प्रेम संबंधों के चलते सना ने अपने पति को छोड़ दिया था। अब फैसल से शादी करना चाहती थी। मगर फैसल और उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed