{"_id":"5ef0eaa98ebc3e42e57b6c2e","slug":"loss-of-millions-due-to-nachna-river-boom-bijnor-news-mrt4876864173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नचना नदी के उफान से होता है लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नचना नदी के उफान से होता है लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नचना नदी के उफान से होता है लाखों का नुकसान
अफजलगढ़। नगर स्थित रामलीला मार्केट के व्यापारियों ने नगर पालिका सहित प्रशासन से वर्षाकाल के दौरान नचना नदी में उफान से बाजार में भरने वाले पानी की सुचारु निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
व्यापारी पंकज रूहेला, विजय शर्मा, संदीप पाठक, शिवप्रकाश शर्मा, अजय चौहान, राजीव अग्रवाल तथा पवन रूहेला आदि का कहना है कि बरसात के दिनों में पहाड़ों पर वर्षा होने से नगर के बीच से गुजरने वाली नचना नदी में उफान आ जाता है। जिससे बाजार की दुकानों में पानी भर जाता है। जिससे हर वर्ष व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं व्यापारियों ने दुकानों में पानी भरने से होने वाले नुकसान रोकने के लिए दुकान के अंदर करीब दो फिट ऊंची दिवार बनवानी शुरू कर दी है। इसके अलावा हर वर्ष नचना नदी से मेन बाजार सब्जी मंडी व मुस्लिम फंड सहित अन्य कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। व्यापारियों ने नगर पालिका सहित प्रशासन से समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। ईओ का कहना है कि समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।