{"_id":"64667847e9665876b906d1f5","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-thread-warehouse-in-nehtaur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-3407-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर - धागा गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर - धागा गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान
Fri, 19 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में नया बाजार मे धागा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
- नगरपालिका के स्प्रे टैंकर से आग पर काबू करने का प्रयास।
- सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। नया बाजार स्थित एक धागा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब 50 लाख रुपये का धागा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगरपालिका के स्प्रे टैंकर से आग पर काबू करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया।
कलीम अहमद निवासी गांव कदिपुरा का नहटौर के मोहल्ला सराय रजब अली नया बाजार में सूती धागे का गोदाम है। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:00 गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से उस समय आग लग गई जब गोदाम में कर्मचारी कार्य कर रहे थे। कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया मगर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने नगरपालिका के स्प्रे मशीन से आग पर काबू करने का प्रयास किया। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर धामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बमुश्किल घंटों बाद आग पर काबू पाया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तोमर पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।