Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looting from farmers in the name of paddy purchase

धान खरीद के नाम पर किसानों से हो रही लूट

Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Looting from farmers in the name of paddy purchase
धान खरीद के नाम पर किसानों से हो रही लूट
विज्ञापन

बिजनौर। धान के सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद होने से पहले ही निजी दुकानों पर धान की खरीद और किसानों से लूट शुरू हो गई है। किसानों की फसल बाजार रेट से बहुत कम कीमत पर बिक रही है। यहां तक बासमती की सबसे अधिक प्रसिद्ध प्रजाति में से एक पूूसा बासमती 1509 का बाजार मूल्य किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम मिल रहा है।
धान के क्रय केंद्र सरकार ने बना दिए हैं और एक अक्तूबर से इन पर खरीद शुरू होगी। लेकिन बाजार में सोमवार से ही धान की फसल बिकने का श्रीगणेश हो गया है। धान की फसल बिकनी शुरू हुई और वह भी सरकारी मूल्य से करीब 40 प्रतिशत कम कीमतों पर। सरकार ने मोटे धान का मूल्य सरकारी क्रय केंद्रों पर 1868 व इससे कुछ अच्छे चावल का दाम 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। लेकिन बाजार में हालात कुछ और ही हैं। बिजनौर जिला मुख्यालय की मंडी में अभी धान नहीं आया है, लेकिन नगीना, अफजलगढ़ आदि में धान की थोड़ी बहुत खरीद शुरू हुई है। मेहनत से धान सींचकर फसल तैयार कर मंडी में पहुंचाने वाले किसानों को इस बार फसल के बहुत कम दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में मोटे धान का रेट 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल है। जिले में सबसे अधिक खाए जाने वाले शरबती के रेट पिछले साल से भी कम मिल रहे हैं। पिछले साल बाजार में शरबती के दाम 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल थे। इस बार शरबती के दाम 1500 से 1525 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं। सबसे ज्यादा नुकसान तो बासमती की खेती करने वालों को उठाना पड़ रहा है। पूसा बासमती 1509 के दाम 1800 रुपये प्रति क्विंटल हैं। ये दाम भी सरकारी दाम से बहुत कम हैं। पिछले साल इसके दाम 2500 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक थे। जिले के चावल की मुख्य बिक्री रामराज व काशीपुर में होती है। रामराज में ज्यादातर बासमती व शरबती तथा काशीपुर में मोटा धान बिकता है। काशीपुर की मंडी में मोटे चावल का दाम 1100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल के दाम नहीं हैं कम
माना जा रहा है कि धान की कीमत एक दो दिन में बढ़ सकती हैं। धान के सरकारी क्रय केंद्र शुरू होने से मोटा धान तो बिल्कुल भी निजी दुकानों पर नहीं जाएगा। व्यापारी शरबती और बासमती की अच्छी कीमत किसानों को दे सकते हैं। धान की कीमत भले ही कम हो, लेकिन चावलों के दाम में कोई कमी नहीं है। चावलों के दाम पहले की तरह ही हैं। जबकि गेहूं के दामों में काफी कमी आ चुकी हैं। गेहूं के दाम 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं। धान के दाम कम होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण पंजाब व हरियाणा के व्यापारियों व आढ़तियों का हड़ताल पर होना है। वहां वेस्ट यूपी का धान बड़ी तादाद में बिकने जाता है। इस बार धान की पैदावार भी अच्छी बताई जा रही है। लॉकडाउन की वजह से लोगों ने घरों में साल भर का राशन इकट्ठा कर लिया था। इसे भी दाम कम होने के पीछे एक कारण माना जा रहा है।

कम कीमत पर फसल खरीदने वाले जाएं जेल
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि जिले किसानों को फसलों का उचित मूल्य और उसे मिलने की गारंटी चाहिए। सरकार ने दाम 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए हैं। इससे कम कीमत पर कोई फसल खरीद रहा है तो इसका मतलब है कि वह सरकार का कानून तोड़ रहा है। ऐसे लोगों को सरकार को जेल में डालना चाहिए। किसान केवल अपनी फसल का सही मूल्य मांग रहे हैं तो सरकार को इसे देने में क्या दिक्कत आ रही है।
फसल रकबा
मोटा धान 18105
बासमती धान 32113
संकर धान 7467
योग 57685
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed