फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lookout circular issued in cyber fraud of Rs 2 crore from a doctor

Bijnor News: चिकित्सक से दो करोड़ की साइबर ठगी में लुकआउट सर्कुलर जारी

Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lookout circular issued in cyber fraud of Rs 2 crore from a doctor
बिजनौर। बिजनौर के नामी चिकित्सक से दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी में आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया जा चुका है। यह आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल का रहने वाला है, जो कि दस सालों से भारत ही नहीं लौटा। विदेश में बैठकर ही साइबर ठगी का तानाबाना बुनता है।
विज्ञापन

इस मामले में बिजनौर की साइबर पुलिस जसपुर उत्तराखंड के रहने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वहीं आरोपी वली निवासी जसपुर और प्रियांशु निवासी नैनीताल पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक लाख 84 हजार रुपये बरामद किए और 14 लाख रुपये खातों में फ्रीज करा दिए थे। आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर चिकित्सक से ठगी की थी। मामले में चिकित्सक की पत्नी की ओर से केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी प्रियांशु कंबोडिया में रहकर कॉल सेंटर चलाता है, वहीं से साइबर ठगी का तानाबाना बुनता है। पुलिस ने नाम प्रकाश में आने के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके खिलाफ लुक आउट सकुर्लर जारी कराया जा चुका है। साथ ही पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए भी पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed