फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lokendra becomes treasurer of BJP Legislature Party

लोकेंद्र बने भाजपा विधान मंडल दल के कोषाध्यक्ष

Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lokendra becomes treasurer of BJP Legislature Party
विधायक लौकेंद्र चौहान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा विधान मंडल दल में दूसरी बार नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विधान मंडल दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुपस्थिति में मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही और कोषाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से भी विकास की राशि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


विकास के लिए बजट जारी करने को विधान मंडल दल का बैंक में खाता संचालित होता है। इस खाते से ही विकास कार्यों का बजट जारी होता है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधान मंडल दल का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह सिरोही को मुख्य सचेतक तथा लोकेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


इन तीनों के हस्ताक्षर संबंधित बैंक को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुपस्थिति में वीरेंद्र सिंह सिरोही और लोकेंद्र सिंह चौहान के हस्ताक्षर से भी बैंक खातों से विकास कार्यों के लिए बजट जारी होगा। इससे पहले पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को राज्यसभा भेजते समय भी भाजपा ने लोकेेंद्र सिंह चौहान को उनका प्रस्तावक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेेंद्र सिंह चौहान छात्र राजनीति से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हिंदूवादी मुद्दों को उठाने के लिए वह संघ के भी चहेते माने जाते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।


उनकी साफ छवि को देखते हुए पार्टी ने उनको विधान मंडल दल के कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी है। लोकेंद्र सिंह के अनुसार उनको पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed