सत्ता का संग्राम: अमर उजाला से बोले युवा मतदाता- रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे अहम
Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम शनिवार को बिजनौर पहुंची। इस दौरान युवा मतदाताओं ने अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर अपनी बातें रखीं।
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में चर्चा शुरू हो गई है। युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा के बीच सस्ती शिक्षा, रोजगार, वन नेशन वन एजुकेशन के मुद्दों चर्चा की जा रही है। आज दोपहर को बिजनौर में टीम ने युवाओं से चुनाव को लेकर चर्चा की। सत्ता संग्राम की टीम ने लोगों के बीच पहुंचकर मुद्दे जाने।
जिले के दुष्यंत कुमार पुस्तकालय में युवाओं से की जा रही इस चर्चा के दौरान छात्राओं ने कहा कि महिला सुरक्षा पर और मजबूती से काम होना चाहिए।
मोहम्मद अब्दुला ने कहा कि प्रधानमंत्री काम करा रहे हैं। मौजूदा सरकार में तमाम विकास कार्य हुए हैं। कार्तिक बालियान ने कहा कि मेन मुद्दा रोजगार का है। इससे युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। फ्री राशन बंद होना चाहिए।
युवा मतदाता अजय राणा ने कहा कि विकास हुआ है लेकिन खेल के क्षेत्र में काफी खामियां हैं। स्टेडियम नहीं हैं, अच्छे ट्रैक नहीं हैं। पुलिस और आर्मी और अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे बच्चों को सड़कों पर दौड़ना पड़ता है। खेल के लिए कुछ होना चाहिए।
युवा मतदाता अविरेंद्र त्यागी ने कहा कि हाईवे, सड़के बन रही हैं। युवाओं में विकसित भारत की सोच है, जिसका आने वाले समय में असर और भी दिखेगा। पिछले दस से बारह वर्ष में काफी बदलाव आया है। बिजनौर के रेलवे स्टेशन का विकास भी हो रहा है। में इन्हीं मुद्दों पर वोट करूंगा।
गिरीराज सिंह ने कहा कि हम स्किल्स पर काम कर रहे हैं, लेकिन वैल्यूज पर काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षा नीति में संस्कारों की शिक्षा पर भी कुछ काम होने जरूरी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.