{"_id":"63e8263280b82c704b08fbbb","slug":"lockout-on-february-27-at-bilai-sugar-mill-bijnor-news-c-14-1-114352-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिलाई चीनी मिल पर 27 फरवरी को तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिलाई चीनी मिल पर 27 फरवरी को तालाबंदी की चेतावनी
Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का बिलाई चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान के संबंध में धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने मिल प्रशासन के गन्ना भुगतान के संबंध में की गई वादाखिलाफी से खफा होकर 27 फरवरी को महा धरना प्रदर्शन और मिल गेट की तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ता गत छह दिनों से बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर किसानों के गन्ने का चालू सत्र का बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, युवा जिलाध्यक्ष विशाल वालियान, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष छतर सिंह के अनुसार मिल अधिकारियों ने गत नौ जनवरी को आयोजित पंचायत में किसानों के गन्ने का करोड़ रुपये का भुगतान प्रतिदिन के हिसाब से करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मिल प्रशासन गन्ना भुगतान के संबंध में वादाखिलाफी कर गया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मिल प्रशासन गन्ने का बकाया भुगतान नहीं करता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके अलावा आगामी 27 फरवरी को धरना स्थल पर गन्ना भुगतान के संबंध में महा धरना प्रदर्शन कर मिल की तालाबंदी की जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन को अपनी मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी भी दी है। धरने में पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी, हिमांशु राजपूत, नकुल चौधरी, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।