फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Livelihood crisis in front of livelihood players playing band

बैंड यूनियन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Livelihood crisis in front of livelihood players playing band
नजीबाबाद में प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपते बैंड यूनियन के पदाध? - फोटो : NAZIBABAD
बैंड बजाकर आजीविका चलाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट
विज्ञापन

नजीबाबाद। विवाह के अवसरों पर बैंड बजाकर आजीविका चलाने वाले क्षेत्र के 1500 परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नगर की बैंड यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा गया।

बैंड यूनियन के अध्यक्ष मास्टर मो. हनीफ, मास्टर नसीम, अशरफ, मोनू, शुएब हनीफ के नेतृत्व में बैंड यूनियन ने शनिवार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में विवाह अवसरों पर बैंड बजाकर आजीविका चलाने वाले क्षेत्र के 62 बैंड और उनसे जुड़े 1500 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट की जानकारी देते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है। बैंड कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उनका कारोबार ठप है। अनेक परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति है। बैंड यूनियन ने सरकार से बैंड कारोबारियों के उत्थान और आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्रभावी योजना अमल में लाने की मांग की है। बैंड यूनियन ने प्रभावित परिवारों को राशन किट और आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed