{"_id":"661989d5f8951a73ee0b2646","slug":"list-of-roadways-buses-being-prepared-for-elections-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-122080-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चुनाव को लेेकर तैयार हो रही रोडवेज बसों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चुनाव को लेेकर तैयार हो रही रोडवेज बसों की सूची
Sat, 13 Apr 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। निगम ऐसी रोडवेज बसों की सूची तैयार कर रहा है, जो चुनाव में भेजी जा सकती हैं। रोडवेज बसों से फोर्स और मतदान कर्मी जाएंगे।
बिजनौर में लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होना है। जिसके चलते पुलिस, प्रशासन से लेकर परिवहन निगम भी तैयारियों में जुटा है। चुनाव की वजह से बसों की छोटी-छोटी कमियों को भी दूर किया जा रहा है। जिससे चुनाव के समय कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा चुनाव के दौरान प्रशासन कितनी बसों की मांग करता है। उसकी हिसाब से बस भेजी जाएगी। साथ ही नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर डिपो से भी बसों की सूची मांगी जा रही है।
बिजनौर डिपो से 127 बसों का संचालन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि चुनाव को लेकर निगम की पूरी तैयारी है। यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए बसों का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है।