फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   List of officers and personnel summoned

अधिकारियों और कर्मियों की सूची तलब

Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
List of officers and personnel summoned
अधिकारियों और कर्मियों की सूची तलब
विज्ञापन

कालागढ़। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से लड़ने में लगे स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनाव ड्यूटी कर लौटे रामगंगा बांध परियोजना कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रामगंगा बांध परियोजना के अधिकारियों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से घर लौटे अधिकारियों और कर्मियों की सूची तलब की है।

जनपद बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना के 232 अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी निर्वाचन के लिए लगाई गई थी। सोमवार की आधी रात को चुनाव कार्य से यह अधिकारी व कर्मचारी कालागढ़ वापस अपने घरों को आए हैं। बड़ी संख्या में चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश राज्य से उत्तराखंड में आए इन सभी के स्वास्थ्य की जांच कराने की चुनौती स्वास्थ्य विभाग के पास है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि बड़ी संख्या में बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के बाद यह अंतरराज्यीय सीमा पार कर आए हैं। उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट के निगेटिव होने पर ही आया जा सकता है। यहां बैरियर पर जांच नहीं हो पाई। ड्यूटी के बाद सभी अपने घरों को चले गए। अब उनके पते व उनके नाम की जानकारी मांगी गई है। घर घर जाकर कोविड19 की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीम बनाई जा रही है। विभाग ने सात दिनों तक घर से ही काम कराने का भरोसा स्वास्थ्य विभाग को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed