फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light sunshine in the afternoon, no relief from cold

दोपहर में निकली हल्की धूप से भी नहीं मिल रही राहत

Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Light sunshine in the afternoon, no relief from cold
दोपहर में निकली हल्की धूप, सर्दी से नहीं मिली राहत
विज्ञापन

बिजनौर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से सभी का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकलने पर भी ठंड से राहत नहीं मिली। दिनभर शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन और गलन बरकरार रही।

मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर सूरज और बदलों के बीच लुकाछुपी का खेल चलता रहा। इसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे हल्की धूप निकली। इसके बाद भी गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिली। दिनभर चली शीतलहर भी ठंड की तीव्रता को बढ़ाती रही, जिससे मौसम में गलन भरी ठंड बरकरार रही। पिछले चार-पांच दिनों से ठंड अपने पूरे चरम पर है। लोग सुबह से ही धूप निकलने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। करीब दो घंटे की धूप से ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम अनुसंधान केंद्र नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 06.03 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय की आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, धूप न निकलने के कारण दोपहर में घटकर 81 फीसदी पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरेगा, जिससे हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed