फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light drizzle in Bijnor increased farmers' concern

हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle in Bijnor increased farmers' concern
बिजनौर में शुक्रवार को हल्की बुंदाबांदी के दौरान छाए घने काले बादल। - फोटो : BIJNOR
हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को मौसम ने फिर से करवट बदली है। कुछ देर के लिए बारिश हुई और हवा के तेज झोंके भी चले। बारिश की वजह से शुक्रवार को गेहूं की गहाई और कटाई दोनों का काम नहीं हुआ। बारिश ने मौसम को भी ठंडा कर दिया है। शुक्रवार को तीन एमएम बारिश हुई।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। करीब दस बजे हवा के तेज झोंके चलने लगे और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद काफी देर तक कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर को दो बजे तक बादल छंट गए। इसके बाद मौसम साफ हुआ। हर दूसरे दिन बिगड़ रहे मौसम से किसान भी परेशान हो गए हैं। गेहूं जिले के किसानों की मुख्य फसलों में से एक है। इस समय गेहूं की गहाई का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। लेकिन बार बार खराब हो रहा मौसम किसानों की मुसीबत बढ़ा रहा है। किसानों महकार सिंह, नीरज, राजपाल सिंह के अनुसार अभी किसानों के खेतों में काफी गेहूं की फसल गहाई से रह गई है। काफी गेहूं कटा तक नहीं है। अगर ज्यादा बारिश हुई तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ेगा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी मौसम खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed