{"_id":"57aa24264f1c1b3a1cee49ce","slug":"lift-dekar-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला बिजनौर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में एक दंपत्ति को कार में लिफ्ट देकर कुछ युवकों ने उनके बैग से करीब पौने दो लाख रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवर साफ कर दिए। घटना के बाद तहरीर मिलने पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी जुनैद अहमद दिल्ली में कटिंग सैलून की दुकान करता है। वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से गांव आ रहा था। हल्दौर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद गांव जाने के लिए उसने एक वैगनआर में लिफ्ट ले ली। उसमें कुछ युवक पहले से ही सवार थे। दंपति के मुताबिक गढ़ी और हल्दौर के बीच उसके बैग में रखे एक लाख सत्तर हजार रुपये सोने चांदी के जेवरात साफ कर दिए। घर आने पर उसे चोरी का पता चला। उन्होंने उतरते समय उसने वैगनआर का नंबर देख लिया था। इसी आधार पर पुलिस को तहरीर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने गंज के पास से वैगनआर बरामद कर दो युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। उससे पूरी जानकारी ली जा रही है।