{"_id":"596279504f1c1bed058b466d","slug":"life-blessed-by-gurus-blessings","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु का आशीर्वाद पाकर धन्य हुआ जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु का आशीर्वाद पाकर धन्य हुआ जीवन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कया गया। गंगा बैराज पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्ति पीठ पर विधि विधान से गायत्री यज्ञ किया गया। गायत्री परिजनों ने यज्ञ में आहुुति दी। परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के बताए आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
कामायनी शर्मा, रजनी भटनागर , हुकुम सिंह शास्त्री ने कहा कि यज्ञ में सद्भाव और सदविचारों की आहुतियां देकर हम विश्वस्तरीय प्रकृति संतुलन में सहयोग कर रहे हैं। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अक्तूबर में गायत्री परिवार बिजनौर द्वारा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हो रहा है। यज्ञ में मुख्य यज्ञमान रेवादत्त शर्मा व देशराज सिंह सपत्नीक रहे। सुशील संतोषी, सुषमा देवी, नरेंद्र सिंह, सतीशचंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, कामेश्वर प्रसाद शुक्ल, डा. राधेश्याम शर्मा, वीरेंद्र सिंह राठी, आनंद स्वरूप, सुमेर सिंह आदि ने यज्ञ में आहुति प्रदान की।
वहीं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। तड़के से ही गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की। श्रीशिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज में गुरु पूर्णिमा पर पूजा-पाठ किया गया। पंडित भूपेंद्र शर्मा, अशोक ठाकुर, लक्ष्मण पाल, अमित ठाकुर, मोहित, सचिन और पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री बालाजी सेवा समिति साहित्य विहार में श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी और गुरु अजय ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। गीता नगरी स्थित योग कक्षाओं में प्रशिक्षार्थियों ने 50-50 रुपये की गुरु दक्षिणा भी की। वहीं गांव तिवड़ी स्थित सरभंग बाबा के आश्रम पर पंहुचकर सैकड़ों लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया। गजरौलाशिव के गांव गढ़ी बगीची के निकट स्थित मालदेवता मंदिर पर ब्रह्मचारी गंगानंद सरस्वती ने यज्ञ किया। गजरौलाशिव स्थित मनका माहेश्वर शिव मंदिर में बाबा बालकनाथ ने भंडारे का आयोजन किया।
दारानगरगंज में गंगा किनारे खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, पाल बंधु धर्मशाला, सिद्ध पीठ बरखंडी महोदव मंदिर समेत दर्जनों आश्रमों में पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया। गुरु पूर्णिमा पर गांव निजामपुरा स्थित उमा महेश आश्रम पर नहटौर विधायक ओम कुमार के परिवार की ओर से हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।
मंडावर स्थित बालावाली गंगाघाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर डुबकी लगाई। मंडावर स्थित शिव मंदिर और कालिका मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ।
उधर, धामपुर में राधा कृष्ण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया। हनुमान जी को चोला चढ़ाया। पूजा पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने कराई। उधर, बडी मंडी की राजगढ़ियों की धर्मशाला में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मोहल्ला खातियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। उधर, टीचर्स कालोनी सत्यधाम धर्मशाला में पतंजलि योग समिति ने भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। पंजाबी कॉलोनी में कमल महाराज के आवास पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।
वहीं नजीबाबाद गुरु पूर्णिमा पर जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इससे पहले शांतिकुंज प्रतिनिधि बालमुकुंद शुक्ल ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का गुरु रूप में वरण कराते हुए गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की महान परंपरा है। गुरु व्यक्ति नहीं शक्ति है। यज्ञ संपन्न होने पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर वापस शक्तिपीठ पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में रविंद्र चौहान, कैलाशचंद सिंघल, बालकिशन सिंघल, आलोक अग्रवाल, मुकुल शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील, सारिका अग्रवाल, रिंकी सिंह, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
उधर, चांदपुर में श्री साईं सेवा समिति की ओर से आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। गांव स्याऊ स्थित श्री शिरडी साई कृपा धाम मंदिर में सुबह कांकड आरती, श्री साईं मूर्ति को दूध दही, शहद, घी, बूरा, गंगाजल से स्नान कराकर बाबा की पूजा-अर्चना की गई। बिजनौर रोड पर स्थित देवी मंदिर पंडित उमा शंकर झां ने पूजा अर्चना और यज्ञ संपन्न कराया।
श्रीबाला जी धाम चांदपुर, बाबा झारखंड मंदिर स्याऊ, रामलीला मैदान स्थित बालाजी मंदिर, गांव स्याऊ में बिजनौर रोड स्थित भैरो बाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।बरूकी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम पीपलसाना स्थित शनि देव मन्दिर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम कुमेहेड़ा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।