फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life affected due to power failure

Bijnor News: नजीबाबाद - विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन प्रभावित

Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Life affected due to power failure
जलालाबाद क्षेत्र में मार्ग पर गिरा पेड़।
- खंबे टूटने और पेड़ गिरने से साहनपुर बिजली घर की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

फोटो-18एनजेडबी07ए और 07बी
संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद/भागूवाला। साहनपुर बिजलीघर के विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।

नगर पंचायत साहनपुर स्थित बिजलीघर अकबरपुर चौगावां क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति मिलती है। हाईवे निर्माण कार्य के डंपर से अकबरपुर चौराहा से सहारनपुर आने वाली विद्युत लाइन के खंभे टूट गए। जिसके कारण सहारनपुर बिजली घर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार रात आंधी से पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। मंडावली, भागूवाला, नांगलसोती में भी आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में एसडीओ विकास कुमार, मलखान सिंह के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोलिंग के माध्यम से विद्युत लाइनों पर गिरे पेड़ हटाए और क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक कराया।
विज्ञापन


एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि साहनपुर बिजलीघर की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन खनन वाहन से क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे और विद्युत लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। साहनपुर बिजली घर से राम्पुरा वाहिद नगर सहित नगर के कई क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात से अगले दिन शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से विद्युत संकट से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed