फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Letter written to Additional Chief Officer for action

कार्रवाई के लिए अपर मुख्य अधिकारी को लिखा पत्र

Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Additional Chief Officer for action
कार्रवाई के लिए अपर मुख्य अधिकारी को लिखा पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क पर पड़े गोवंश को उपचार के बाद सरकारी चिकित्सक के कहने से कांजी हाउस में छोड़ने गए युवकों से मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पंचायत राज विभाग के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखा है।

गांव गजरौला निवासी विकास कुमार ने थाना मंडावर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि तीन सितंबर को पशु चिकित्सक डॉ. मौसम ने उन्हें फोन करके मंडावर रोड पर घायल पड़े बछड़े के बारे में बताया था। वह और उसका साथी देशराज बछड़े को ई रिक्शा में रखकर गांव रावली स्थित कांजी हाउस में छोड़ने गए थे। वहां कांजी हाउस के ठेकेदार पवन ने दोनों पर बछड़े को घायल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करके भारी भीड़ इकट्ठा कर ली थी। दोनों युवकों से पवन और उसके साथियों ने जमकर मारपीट की थी। इस मामले से हिंदू संगठनों में उबाल था। वे ठकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखा है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed