फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard seen on Shahpur Jamal-Masanpur road, villagers terrified

Bijnor News: शाहपुर जमाल-मसनपुर मार्ग पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen on Shahpur Jamal-Masanpur road, villagers terrified
अफजलगढ़। गांव शाहपुर जमाल-महसनपुर रोड स्थित पुलिया के समीप गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रीतम, बंटी, मुनेश व चंद्रपाल खेतों पर काम करने जा रहे थे। महसनपुर मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचे ताे उनकी नजर पुलिया के पास खड़े गुलदार पर पड़ी। पहले ग्रामीण घबरा गए, फिर हिम्मत कर शोर शराबा कर व लाठी-फटकार कर गुलदार को वहां से भगाया।
विज्ञापन

गुलदार खेतों में घुस गया। किसानों का कहना है कि बस्ती के पास गुलदार की आमद से भय का माहौल है। वह खेतों पर जाने में भी घबरा रहे हैं। गुलदार बीते वर्ष गांव शाहपुर जमाल में एक महिला पर हमला कर चुका है। वन दरोगा जगत सिंह ने सतर्कता बरतने तथा समूह में सावधानी पूर्वक खेतों पर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed