फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard kills mother in front of son in bijnor

VIDEO: बेटे के सामने गुलदार ने मां को बनाया निवाला, दरांती लेकर भी नहीं बचा सका जान

Mon, 20 Jul 2026 10:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 10:46 PM IST
सार

बेटे ने दरांती से गुलदार को भगाने की कोशिश की। गुलदार टस से मस नहीं हुआ और मां को जबड़ों में जकड़े रहा। 

विज्ञापन
Leopard kills mother in front of son in bijnor
बेटे के सामने गुलदार ने ले ली मां की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर स्थित हीमपुर दीपा के ग्राम अजुपुरा जट में गुलदार ने एक वृद्धा पर हमला कर मार डाला। यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे हुई। वृद्धा वीरो देवी (65) अपने खेत पर बेटे के साथ चारा लेने गई थी।

विज्ञापन


पशुओं के लिए पत्तियां तोड़ रही थी बुजुर्ग
वीरो देवी ईख के खेत से पशुओं के लिए पत्तियां एकत्रित कर रही थी। उनका बेटा बहाल सिंह उर्फ मनिया कुछ दूरी पर चारा काट रहा था। अचानक गुलदार ने वीरो देवी पर हमला किया और उन्हें ईख के अंदर खींचने लगा। शोर सुनकर बहाल सिंह मां को बचाने दौड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने दरांती से गुलदार की भगाने की कोशिश
उसने दरांती से गुलदार को भगाने की कोशिश की। गुलदार टस से मस नहीं हुआ और मां को जबड़ों में जकड़े रहा। बहाल सिंह दोबारा दरांती लेकर आया और गुलदार को भगाया। तब तक वीरो देवी की मौत हो चुकी थी और गुलदार ने उनके शरीर का काफी मांस खा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों का विरोध
ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने गुलदार के हमले से हुई मौत के बाद शव नहीं उठाने दिया। तहसीलदार ओमकार सिंह, वन रेंजर दुष्यंत मावी और वन दरोगा सौरभ चौधरी मौके पर पहुंचे। हीमपुर दीपा थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। तहसीलदार ने पांच लाख रुपये मुआवजा, दो पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed