फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard fell into a well, forest department team rescued it and released it in the forest

Bijnor News: कुएं में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Wed, 07 Aug 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Leopard fell into a well, forest department team rescued it and released it in the forest
धामपुर के गांव भ​​टियाना खुशहालपुर के जंगल में कुएं के भीतर गिरा पड़ा गुलदार। वन विभाग
धामपुर (बिजनौर)। गांव भटियाना खुशहालपुर में एक किसान के खेत में बोरिंग के कुएं गुलदार गिर गया। गुलदार की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने रात में ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रात में करीब 12 बजे गुलदार को कुएं से निकाल कर रामनगर रेंज के जंगलों में ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन

गांव के मास्टर सुधीर चौहान, गुलशन, मोहित, मदन, जितेंद्र, हरि सिंह, खानचंद सिंह, नरदेव सिंह, भूपेश, प्रधान ज्योति देवी, इंदु प्रताप सिंह आदि ने बताया कि गांव के जयप्रकाश के खेत में बने बोरिंग के कुएं में सोमवार देर शाम गुलदार गिर गया। जब गांव के लोग जंगल में चारा लेने के लिए गए तो गुलदार की दहाड़ सुन लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद राम गंगवार टीम के साथ गुलदार पकड़ने को रात में ही मौके पर पहुंचे। तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह वन विभाग की टीम ने 15-20 फुट गहरे कुएं के भीतर से गुलदार को जाल डालकर पकड़ा। पिंजरे में कैद कर ले गए। रेंजर ने बताया कि गुलदार को रात में ही रामनगर क्षेत्र में जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता के साथ खेतों में काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक साल पहले भी इसी कुएं में गिरा था गुलदार

गांव के लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी जयप्रकाश चौहान के इसी कुएं में गुलदार गिर गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर अमानगढ़ रेंज में छोड़ा था।

- क्षेत्र में कुत्ते-बिल्ली की तरह घूम रहे गुलदार

गांव के लोगों का कहना है कि उनके जंगल में आए दिन गुलदार कुत्ते बिल्ली की तरह से घूमते नजर आ रहे हैं। गांव के लोग काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन फिर भी गुलदारों के आतंक से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के चारों तरफ जंगलों में पिंजरा लगा गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।



- गांव वालों पर टीम का सहयोग न करने का आरोप : रेंजर

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि जब वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची तो गांव के अधिकांश लोगों ने टीम का कोई सहयोग नहीं किया। बताया गया कि उनके द्वारा एक साल पहले जयप्रकाश को बोरिंग के कुएं को ऊपर से पाटने का सुझाव दिया था। लेकिन अमल नहीं हुआ। अब जय प्रकाश को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर कुएं के ऊपर से पाट कर बंद कराया जाएगा। आदेशों का पालन न होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed