फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacks farmer in Harraiwala

Bijnor News: हर्रायवाला में गुलदार ने किसान पर किया हमला

Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer in Harraiwala
रेहड़। गांव हर्रायवाला के समीप गुलदार के हमले में किसान मामूली रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने हर्रायवाला राजनगर नहर मार्ग स्थित अपने खेत में अस्थायी आवास बनाकर पशु पालन कर रखा है। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे वह पालतू पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक गुलदार ने छलांग लगाकर उन पर हमला किया। पड़ोस में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गुलदार से बचते वक्त भूपेंद्र की पीठ पर गुलदार के पंजे से खरोंच लग गई। ग्रामीण विवेक, चंद्रवीर, लाला, अरविंद, सोनू आदि ने बताया कि कई दिनों से गुलदार खेतों के आसपास दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है। उधर, रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया कि जल्द ही घटनास्थल के समीप उचित स्थान पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


सलावतनगर में बस्ती के बीच नजर आया गुलदार
अफजलगढ़। मंगलवार की देर रात गांव सलावतनगर में बस्ती के बीच गुलदार आ गया। ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर गुलदार को जंगल में भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण राजेश, ओमप्रकाश, पंकज, गोपाल, हरभजन सिंह, सोनी व लुभाया सिंह आदि का कहना है कि वे सोनी व लुभाया के घर से पास से निकल रहे थे। तभी उनकी निगाह कुछ दूरी पर खड़े गुलदार पर पड़ी। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed