फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Learning lessons in sports and education in schools

स्कूलों में खेल व जागरूकता का पढ़ाया जा रहा पाठ

Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Learning lessons in sports and education in schools
स्कूलों में सीख रहे खेल और पढ़ रहे जागरुकता का पाठ
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोनाकाल के उपरांत खुले परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में विषयों के ज्ञान के साथ साथ विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही क्लास में गुरुजी विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी आगे सुरक्षा बरते और स्वस्थ रहे।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को उन्हें हाईटेक किया जा रहा है। कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभाव पड़ा था। घरों में रहने के कारण गतिविधियां कम हो गई थीं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजाना स्कूलों में व्यायाम कराया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक एवं अनुदेशक रोजाना नई-नई गतिविधियां करा रहे हैं। अधिकारियों व व्यायाम के शिक्षकों का कहना है कि रोजाना विभिन्न खेलों का छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
कोरोना महामारी के पश्चात विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों में प्रार्थना के समय छात्रों को प्रत्येक दिन योग कराया जा रहा है। इससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। योग करने से छात्र-छात्राओं की स्मरण शक्ति बढ़ती है, जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद अहलावत, जिला व्यायाम शिक्षक।
कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा
कोरोनाकाल में छात्रों की पढ़ाई और खेलकूद की गतिविधियों प्रभावित हुई। नवाचार के माध्यम से छात्रों को पढ़ाकर न सिर्फ उन्हें होशियार बनाया जा रहा है, बल्कि खेल की गतिविधियां कराकर उन्हें स्वस्थ बनाया जा रहा है। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

-अरविंद कुमार, शिक्षक।
स्कूलों में पढ़ाई का अच्छा वातावरण हो रहा है। कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने से छात्रों पर प्रभाव पड़ा था, लेकिन अतिरिक्त क्लास देकर उनकी स्थिति में सुधार लाया गया है। योगाभ्यास, खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। गत माह मंडल की प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा और कई पदक जीते। प्रार्थना सभा में कोरोना संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने का पाठ पढ़ाया गया है और समय समय पर बताया जाता है।
-जयकरन यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed