{"_id":"6272c632ae7055754b11a023","slug":"laxman-rekha-will-be-built-for-the-safety-of-students-bijnor-news-mrt587234179","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की सुरक्षा को बाउंड्री बनेगी लक्ष्मण रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की सुरक्षा को बाउंड्री बनेगी लक्ष्मण रेखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी बनेगी लक्ष्मण रेखा
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में चहारदीवारी बनाई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने चहारदीवारी से वंचित 208 विद्यालयों की कार्ययोजना बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दी है।
जनपद में 1354 प्राथमिक विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 389 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में ब्लैक-बोर्ड, छात्रों के बैठने को फर्नीचर, रंगाई, पुताई, पुस्तकालय, विज्ञान, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, सड़क, पेयजल को टंकी आदि मूलभूत सुविधाएं तथा विद्यालय का सुंदरीकरण का कार्य कराया है। इसके बाद भी 208 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं बन सकी है। इन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट 208 विद्यालयों में चहारदीवारी के लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
जनपद में 208 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए विभाग मुख्यालय भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत और धनराशि जारी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।