फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers' strike continues, demand to arrest guilty policemen

Bijnor News: वकीलों की हड़ताल जारी, दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 13 Sep 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues, demand to arrest guilty policemen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। हापुड़ प्रकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य बलवंत सिंह ने धरना स्थल पर आकर वकीलों के आंदोलन का समर्थन किया।

धरना स्थल पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली और महासचिव संजय कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और डीएम-एसपी के स्थानांतरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हापुड़ प्रकरण में उदासीनता सरकार को भारी साबित होगी। सभा को जिला बार के उपाध्यक्ष गुलसिताब गुल, सिविल बार के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौहान, पूर्व महासचिव राजेंद्र सेढा, रामेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, निरंकार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राहुल काकरान, राधे श्याम चिकारा, गजेंद्र देवल, महफूज चौधरी, लोकेंद्र चौहान, विपुल कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर ही वकीलों ने सिविल बार के अध्यक्ष संजीव कुमार का केक काटकर जन्मदिन मनाया। महिला अधिवक्ताओं रीता भूईयार, जैनब परवीन, प्रीति चौहान, सविता शर्मा, रेनू, संगीता आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed