फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers' strike continued for the third day

Bijnor News: वकीलों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

Thu, 07 Nov 2024 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continued for the third day
बिजनौर। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर वकीलों ने बुधवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों का धरना जारी रहा। जिला बार का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद गया और वहां के वकीलों की मांगों का समर्थन किया। वकीलों का धरना एवं कार्य बहिष्कार सात नवंबर को भी जारी रहेगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, रेवेन्यू बार अध्यक्ष अरविंद कुमार, नजीबाबाद बार के अध्यक्ष कसीम अहमद, कावेंद्र सिंह, जावेद सईद का प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद पहुंचा। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं महासचिव अमित मेहरा को अपना पूरा समर्थन दिया। कहा कि वे गाजियाबाद के वकीलों के साथ हैंं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे हर कदम पर उनके साथ रहेंगे। उधर, जिला जजी परिसर में जिला बार के महासचिव विशाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश कुमार के नेतृत्व में वकीलों का धरना जारी रहा। धरने में पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व महासचिव नरदेव सिंह एवं संजय चौधरी, ब्रिजेश कुमार, नवदीप सिंह, श्याम स्वरूप शर्मा, राकेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे। संवादष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed