{"_id":"6740bc1ee38c666a9500b3de","slug":"lawyers-did-not-allow-registry-work-to-be-done-even-on-the-second-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-136449-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वकीलों ने दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य नहीं होने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वकीलों ने दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य नहीं होने दिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गाजियाबाद के वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में चल रही वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। वकीलों के विरोध के कारण बिजनौर, नजीबाबाद में रजिस्ट्री का काम नहीं हुआ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने भी वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
जिला रेवेन्यू बार के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं महासचिव निपेंद्र चौधरी युवराज पाल के नेतृत्व में वकीलों ने पूरे दिन रजिस्ट्री कार्यालय में काम बंद रखा। जिला बार के कोषाध्यक्ष अंबिका राणा के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और रजिस्ट्री कार्यालय पर धरने में शामिल हुआ।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नजीबाबाद की मुंसिफ न्यायालय व तहसील पहुंचा। इसमें इसाक मंसूर, जावेद सईद, करतार सिंह, तल्हा मकरानी आदि शामिल रहे। नजीबाबाद के वकीलों ने भी गाजियाबाद के प्रकरण म सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जजी में दस न्यायालय भवन के समक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश चाहल, महासचिव विशाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली के नेतृत्व में वकीलों का धरना आज भी जारी रहा।
उप निबंधक कार्यालय पर जड़ा ताला : नजीबाबाद में गाजियाबाद बार संघ के समर्थन में नजीबाबाद के अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू की। अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
नजीबाबाद बार संघ के अध्यक्ष कसीम अहमद, महासचिव कामेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, मो. हनीफ, टीकम सिंह, शहीर परवाज, महबूब अहमद, वसीम, अबुल वफा, कुलदीप, आदिल हुसैन, बहार आलम, आसिफ, मुमताज, मुकुल कुमार आदि शामिल रहे।
उधर, बार संघ की अपील पर कातिब संघ के अध्यक्ष असलम ने उप निबंधक कार्यालय में कार्य नहीं करने का एलान किया।