फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Law gave forgiveness, loved ones did not forgive

कानून ने दे दी माफी, अपनों ने नहीं किया माफ

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Law gave forgiveness, loved ones did not forgive
कानून ने दे दी माफी, अपनों ने नहीं किया माफ
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही सालों तक जुर्म की सजा सलाखों के पीछे काट ली हो, शासन ने समय पूर्व रिहाई को हरी झंडी भी दे दी हो, लेकिन उस कैदी के अपनों ने उस जुर्म के लिए उसे अभी तक माफ नहीं किया। जब शासन की ओर से कैदी के अभिभावक का नाम मांगा गया तो उसके परिवार वालों ने अभिभावक बनने से इनकार कर दिया। ऐसे में अभिभावक के इंतजार में उसकी रिहाई प्रक्रिया अटक गई। अब जिला प्रोबेशन विभाग उसके परिजनों को मनाने में लगा है, वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी को उसका अभिभावक बनाया गया है।
धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जीतनपुर निवासी केशव सरन उर्फ केशा (55) करीब डेढ़ दशक से बरेली जेल में उम्रकैद काट रहा है। काफी समय से जेल में बंद होने और अन्य मानक पूरे होने के चलते शासन की ओर से उसकी समय पूर्व रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से भी इसकी तैयारी की गई। केशव किस जुर्म में उम्रकैद काट रहा है, विभाग इसका खुलासा तो नहीं कर रहा, लेकिन वह जुर्म गंभीर था। जिसके लिए उसके परिजन भी जेल जाने के बाद उससे दूरी बनाने लगे। अब जब जेल की ओर से केशव के अभिभावक का नाम मांगा गया तो प्रोबेशन विभाग ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। केशव का अभिभावक बनने से परिवार के अधिकांश सदस्यों ने इनकार कर दिया। ऐसे में प्रोबेशन विभाग अब परेशान है कि रिहाई के बाद केशव को कहां भेजा जाए। इसके चलते विभागीय अधिकारी लगातार उसके परिजनों को मनाने में लगे हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

परिजनों से चल रही बात : संजय कुमार
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यदि परिजनों ने अभिभावक बनने के लिए राजी नहीं हुए तो जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिभावक बनकर उसकी रिहाई कराएंगे। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि वह ठीक से रह रहा है या नहीं। केशव के परिजनों से बात चल रही है। अभी तक तो कोई राजी नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय में वह मान सकते हैं। इसके बाद उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed