फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lavi of Bijnor shines in Khelo India Youth Game

खेलो इंडिया यूथ गेम में चमक रहा बिजनौर का लवी

Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lavi of Bijnor shines in Khelo India Youth Game
लवी कुमार - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पंचकूला में चल रहे यूथ खेलो इंडिया गेम में जनपद के लाल लवी कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लवी के अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। साथ ही लवी ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। गांवों में खुशी मनाई गई। लवी कुमार का चयन हरियाणा की यूथ वॉलीबाल टीम में हुआ।
विज्ञापन

ग्राम रहमापुर निवासी मांगेराम सिंह का पुत्र लवी कुमार वॉलीबाल खिलाड़ी है। लवी वर्तमान में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह वॉलीबाल खेलता है। लवी कुमार का चयन हरियाणा की यूथ टीम में हुआ है। वर्तमान में लवी पंचकूला में हरियाणा की ओर से खेल रहा है। टूर्नामेंट में लवी कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। लवी के परिजनों ने बताया कि लवी कुमार गतवर्ष कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुका है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। फोन पर लवी कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय नेहरू स्टेडियम बिजनौर के कोच अमित तोमर तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच राहुल सांगवान को दिया। वह अपनी सफलता के पीछे पिता मांगेराम तथा माता सर्वेश देवी का भी विशेष योगदान मानते हैं। लवी कुमार ने बताया कि उनके खेल का दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर सीधा प्रसारण हुआ। लवी कुमार का सपना भारतीय टीम में स्थान बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed