{"_id":"62f699657d4b9c6e527a8d80","slug":"lavi-left-for-iran-with-the-team-bijnor-news-mrt6009454105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के संग ईरान के लिए रवाना हुआ लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम के संग ईरान के लिए रवाना हुआ लवी
विज्ञापन
टीम के संग ईरान के लिए रवाना हुआ लवी
बिजनौर। जूनियर भारतीय वॉलीबाल टीम में शामिल लवी चौधरी शुक्रवार को ईरान के लिए रवाना हो गया। यह टीम ईरान के तेहरान में होने जा रही एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उधर, टीम में चयन होने पर लवी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शुक्रवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर से जूनियर भारतीय टीम कोलकाता पहुंची। नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शाम आठ बजे लवी अपनी पूरी टीम के संग ईरान के लिए रवाना हुआ। 13 से 22 अगस्त तक एशियन चैंपियनशिप आयोजित होगी। लवी का अंडर-18 जूनियर वॉलीबाल टीम में चयन हुआ है। यह टीम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हुई। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर में लवी पिछले पांच सालों से प्रशिक्षण ले रहा है। अब टीम इंडिया में चयन के लिए तीन महीनों से उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित इंडिया कैंप में खेल की बारीकियां सीख रहा था।