{"_id":"5f2eed258ebc3eaae4085ea8","slug":"lathi-rung-and-stone-in-pradhani-rang-16-injured-bijnor-news-mrt495312537","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी रंजिश में चले लाठी डंडा और पत्थर, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी रंजिश में चले लाठी डंडा और पत्थर, 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी रंजिश में चले लाठी डंडा और पत्थर, 16 घायल
किरतपुर। गांव हुमायुपुर में आगामी प्रधानी के चुनाव लड़ने को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में चार अगस्त को भी विवाद हुआ था। तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसका परिणाम यह है कि फिर से विवाद हो गया।
नईम गांव हुमायूंपुर के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। वह गांव के समर पाल को प्रधानी का चुनाव में लड़ाने की तैयारी करा रहे हैं। दूसरा पक्ष महफूज इसका विरोध कर रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड गए। दोनों पक्षों में लाठी -डंडे चले और पत्थराव हुआ। जिसमें सबील अहमद, मतलूब ,साकिब , दानिश जमील, कमर आदि घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को किरतपुर अस्पताल ले गयी। घायलों में से छह लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ दी गयी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।