फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Large parties collapsed in front of the power of independents in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - निर्दलियों के बल के आगे धराशायी बड़े दल

Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Large parties collapsed in front of the power of independents in Bijnor
- 18 निकायों में सात निर्दलियों ने हासिल की जीत
विज्ञापन

- पिछले चुनाव में भी आठ निर्दलियों ने मारी थी बाजी
- भाजपा और सपा को मिली तीन-तीन सीट
रजनीश त्यागी
बिजनौर। भले ही भाजपा और सपा, बसपा जैसे बडे़ दलों ने चुनाव में ताकत झोंक दी थी। संगठन प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई मंत्रियों तक ने प्रचार किया, इसके बावजूद निर्दलिय प्रत्याशी सभी दलों पर भारी पड़ गए। 18 निकायों में से सात सीट निर्दलियों ने जीत ली, जबकि भाजपा और सपा को तीन-तीन सीट से ही संतोष करना पड़ा। ऐसा इस बार नहीं हुआ, बल्कि पिछले चुनाव में भी निर्दलीयों के नाम आठ सीटें रही थीं।
जिले में 12 नगर पालिकाएं हैं और छह नगर पंचायतें हैं। भाजपा इस बार दस से अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद लगा रही थी। इसके लिए चार मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिए, लेकिन कोई नहीं जीत सका। बिजनौर, झालू और नूरपुर में ही भाजपा को जीत मिल पाई। पिछली बार जीती हुई हल्दौर, धामपुर और अफजलगढ़ भाजपा के हाथ से फिसल गई। वहीं सपा पिछले चुनाव में छह सीट जीती थी, लेकिन इस बार केवल तीन सीट पर ही संतोष करना पड़ा। निर्दलियों की बात करें तो इस बार सात सीटों पर जीत हासिल कर बड़े दलों की तैयारियों का आइना दिखा दिया। इन सीटों पर किसी भी दल का जादू नहीं चला। निर्दलियों अपने ही चेहरे पर चुनाव लडे़ और जीत गए। (संवाद)
विज्ञापन



रालोद दो सीट जीती
रालोद ने इस बार चुनाव में नहटौर और धामपुर की सीट जीतकर निकाय चुनाव में खाता खोल दिया। पिछली बार चुनाव में रालोद को एक भी सीट नहीं मिली थी। शुरुआत में सपा के साथ गठबंधन की चर्चा रही, लेकिन अंतिम समय पर गठबंधन टूट गया तो रालोद ने अपने प्रत्याशी उतार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर में जीती आरजेडी, स्योहारा में आप
पिछली बार आम आदमी पाटी ने सहसपुर सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार सहसपुर सीट आरजेडी के खाते में चली गई। इस सीट के साथ जिले में आरजेडी ने खाता खोल लिया। वहीं आप को इस बार स्योहारा सीट पर जीत सिल हुई। दोनों ही सीट पर अप्रत्याशित रिजल्ट आए, जबकि दूसरे दल इस पर अपनी जीत का दावा ही करते रह गए।


बसपा इस बार नहीं खोल पाई खाता
पिछले चुनाव में भी बसपा के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई थी। इस बार भी निकाय चुनाव में बसपा का प्रदर्शन ऐसा ही रहा। बसपा मुकाबले से ही दूर दिखाई दी और एक भी सीट नहीं जीत पाई। कई सीटों पर बसपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर ही रहे। अधिकांश सीटों पर भाजपा या सपा ही दूसरे नंबर पर रही।

------

2023: इस बार इन सीटों पर यह निर्दलिय जीते
नजीबाबाद - इंजीनियर मौअज्ज्म
हल्दौर - विमला देवी
जलालाबाद - रूमाना
शेरकोट - शबनम नाज गाजी
साहनपुर - खुर्शीद मंसूरी
अफजलगढ़ - तबस्सुम जावेद
नगीना - ताहिरा बेगम
------------

2017 के निकाय चुनाव में इन सीटों पर जीते थे निर्दलीय
नगीना-ताहिरा बेगम
स्योहारा-अख्तर जलील
नहटौर-फिरोजा खातून
-शेरकोट-शबनम नाज
जलालाबाद-शायरा परवीन
साहनपुर- मैराज अहमद
झालू-शहजाद अहमद
बढ़ापुर-मोहम्मद आबिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed