फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lantana uncontrollable in Corbett National Park

कार्बेट नेशनल पार्क में लैंटाना बेकाबू

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Lantana uncontrollable in Corbett National Park
कार्बेट नेशनल पार्क में लैंटाना बेकाबू
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क में लैंटाना का विस्तार बेकाबू होता जा रहा है। जिसकी वजह से वन्यजीवों का चारा कम होता जा रहा है। वन्यजीवों के आबादी में आने से मानव वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ रही है।
कार्बेट नेशनल पार्क में 1990 के दशक से लगातार लैंटाना का विस्तार बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से वनों में हरा चारा कम होना स्वाभाविक है। जंगल में हिरन, बारहसिंगा, नीलगाय, हाथी आदि जीव हरे चारे पर ही निर्भर करते हैं। सांभर व चीतल वनों से बाहर आकर सीमावर्ती ग्रामों के खेतों में चारा खोजते रहते हैं। सांझ ढलते ही शाकाहारी जीव सूखास्रोत के रास्ते सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने चारे की खोज में आ जाते हैं। भोर होते ही ये जीव जंगल में चले जाते हैं। कई बार तो हनुमान मंदिर व इंटर कॉलेज के सामने जीवों का सामना राहगीरों से हो जाता है।
विज्ञापन

खेतों में फसलों को बचाने के लिए रात भर किसान खेतों में रखवाली करते हैं। पोटास गंधक आदि की हथौड़ी की आवाजें निस्तब्धता को भंग करती रहती है। ऐसे में मानव वन्यजीव संघर्ष की नौबत आ जाती है। भिक्कावाला, मीरापुर, कल्लूवाला, मालोनी, शेरगढ़ खदरी आदि गांवों में वन्यजीव अक्सर खेतों में गन्ने आदि की फसलों को निशाना बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंटाना नियंत्रण का काम जारी
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती का कहना है कि वनों में लैंटाना उन्मूलन का काम लंबे समय से चल रहा है। काफी क्षेत्र साफ भी कराया जा चुका है। वन्यजीवों को हरा चारा जंगल में ही मिले उसका पूरा प्रयास है। गश्ती दलों को सतर्क किया हुआ है। नागरिकों को भी विभाग को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed